राजस्थान:- राजस्थान के कोटा से हाल में एक विडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है,जिसमे की एक कपल तेज रफ़्तार से सड़क पे गाड़ी दौड़ा रहे है,विडियो देख कर सड़कों पर सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है,बाइक पर कपल तेज रफ़्तार बाइक में खुलेआम रोमांस करते नजर आ रहे है,इस तरह के स्टंट कई लोगो के लिए परेशानी का कारण बन सकती है,इसे बाइक सवारों कपल और अन्य मोटर चालकों दोनों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है.

देखे विडियो :-

https://x.com/ManojSh28986262/status/1793496619452948910

वायरल विडियो में महिला अपने प्रेमी के बाइक के टैंक पर बैलेंस बनाकर बैठी है,और हाईवे पर तेज रफ़्तार में बाइक चले जा रही है|पुलिस ने बाइक का रजिस्ट्रेशन कोटा आरटीओ से पता किया. घटना संभवत: बूंदी रोड हर्बल गार्डन के पास की है. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, कई लोगों ने कपल के गैर-जिम्मेदाराना और अभद्र व्यवहार के लिए उनकी आलोचना की.पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उस शख्स की पहचान जिले के कैथून शहर के निवासी मोहम्मद वसीम (25) के रूप में हुई.वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कोटा पुलिस ने लिखा, “कोटा सिटी पुलिस थाना नांता की टीम ने चलती मोटरसाइकिल पर अश्लील हरकत कर रहे एक युवक और महिला को गिरफ्तार किया है. कोटा सिटी पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *