Shadow of the murderer holding the murder weapon. Silhouette of man with a knife in his hand

अपने चार साल के बेटे के जन्मदिन पर पिता ईश्वर घर आना चाहता था जिसके लिए माँ को फोन कर जन्मदिन की तैयारी करने को कहा लेकिन जन्मदिन की शाम पिता की लाश पहुंची दरअसल रायपुर के मैरीन ड्राइव के पास बदमाशों ने पिता ईश्वर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी लाश पहुंचते ही जन्मदिन की खुशियाँ मातम में बदल गई

अंबिकापुर के ग्राम सरईटिकरा का रहने वाला मृतक ईश्वर रजवाड़े ट्राइवल विभाग में ड्राइवर का काम करता था ऑफिस कार्य के सिलसिले में ट्राइवल विभाग के एसडीओ राजीव पाठक को लेकर रायपुर गया हुआ था इसी दौरान एक ऐसी घटना घटी की ईस्वर का पूरा परिवार बिखर गया दरअसल ईस्वर को महज 50 रूपये के लिए बदमासों ने चाकुओं से हमला कर जान ले ली हत्या की जानकारी लगते ही परिवार सहित गांव में मातम पसर गया हत्या की रात में ईश्वर ने फोन पर अपनी माँ से बात कर अपने चार साल के बेटे के जन्मदिन मानाने की तैयारी करने के लिए कहा था माँ सहित पूरा परिवार ईश्वर का इंतजार कर रहा था लेकिन एक खबर से जन्मदिन की खुशियाँ मातम में बदल गई जन्मदिन की शाम पिता ईश्वर की लाश पहुंची जिसके बाद से पत्नी सदमे में है वही माँ का रो रो कर बुरा हाल है माँ ने बताया की ईश्वर के पिता का साया बचपन में ही उठ चूका था माँ ने ईश्वर और भाई ,बहन को किसी तरह बड़ा किया जिसके बाद घर का बड़ा बेटा होने के नाते घर की जिम्मेदारी ईश्वर के कंधो पर आ गई लेकिन हत्या होने के बाद से परिवार बिखर गया है माँ कहती है की बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा मिले तब कही जाकर उनके कलेजे को ठंडक मिलेगी ,SDO राजीव पाठक ने बताया की घटना के सुबह अंबिकापुर निकलने वाले थे ईस्वर ने बताया था की उसके बेटे का जन्म दिन है लेकिन सुबह करीब साढ़े तीन बजे मैरीन ड्राईव अपने एक रिश्ते में भतीजा के साथ टहलने निकला था इसी दौरान लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी स्कूटी में आये बदमाश 50 रूपये मांग रहे थे रूपये नहीं होने की वजह से बदमाश ईश्वर का मोबाईल छीनकर भागने लगे जिसके बाद बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया इधर SDO राजीव पाठक इस घटना से काफी आहात है विभाग की ओर से मृतक के परिवार को हर संभव मदद दिलाने के प्रयास में लगे है बहरहाल मात्र 50 रूपये के लिए हुए इस हत्या में एक हसता खेलता परिवार उजड़ गया है

also read this :-कांकेर के प्लांट में पानी भरने से पहले बोतल में फूंक मारता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *