अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर के नजदीक स्थित खैरवार धान समिति केंद्र में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समिति प्रबंधक की मनमानी और अव्यवस्थित कार्यशैली के कारण यहां धान बेचने आए किसान असुविधा झेलने को मजबूर हैं। 

किसानों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधा 

धान समिति केंद्र पर किसानों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वे पूरी तरह नदारद हैं। सबसे बड़ी समस्या मजदूरों की अनुपलब्धता है, जिसके चलते किसानों को खुद ही हम्माली का काम करना पड़ रहा है। यह स्थिति न केवल किसानों की परेशानी बढ़ा रही है, बल्कि उनके अधिकारों का भी हनन कर रही है। 

किसानों का आरोप है कि समिति प्रभारी दबाव बनाकर प्रति बोरी 40 किलो 800 ग्राम धान खरीद रहा है, जबकि मानक के अनुसार ऐसा नहीं होना चाहिए। यह नियमों के खिलाफ है और किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला है। 

किसानों कहना  है कि खैरवार धान समिति केंद्र की स्थिति में सुधार किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *