अंबिकापुर: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने  जिले के नगर पंचायत और नगर निगम के अध्यक्ष व पार्षदों के नाम की घोषणा की है। सीतापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में निखिल राज सिंह का नाम सामने आया है, जबकि लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सावित्री साहू को चुना गया है।इसके अलावा, अंबिकापुर नगर निगम के 48 वार्ड पार्षदों में से 38 वार्ड के नाम की भी घोषणा की गई है। हालांकि, शेष 10 वार्ड पार्षदों के नाम की घोषणा कल की जाएगी। इन 10 पार्षदों के नाम को लेकर पार्टी में मंथन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *