अंबिकापुर।महापौर भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत नगर भ्रमण के दौरान लोगों के घरों में पहुंचकर भाजपा को समर्थन देने के लिए अपील की। आज क्रमांक 16 चंद्रशेखर आजाद वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 09 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में घर-घर संपर्क कर समर्थन का आग्रह कर आशीर्वाद लिया।
मंजूषा भगत ने कहा कि अंबिकापुर शहर के सभी वार्डों में लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं। हमें जनता का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है, निगम में निश्चित रूप से हम सरकार बनायेंगे। आज उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व को सराहा जा रहा है, दिल्ली के चुनावी परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि जनता को भाजपा पर भरोसा है, जहां कांग्रेस एक सीट भी नहीं पाई वही पर भ्रष्ट आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया।

मंजूषा भगत में कहा कि अब वह समय दूर नहीं है जब अंबिकापुर निगम के 10 वर्षीय कुशासित कांग्रेस सरकार का अंत होने वाला है, पूर्व में भी भाजपा ने जो जो वादा किया उसे एक वर्ष में पूरा कर दिखाया है और आगे भी हम सभी वादा को पूरा करेंगे।भ्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, भाजपा पार्षद प्रत्याशी रविकांत उरांव,पार्षद प्रत्याशी, लवली ताम्रकार और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *