माफिया अतीक और अशरफ के कातिलों की आज कोर्ट में पेशी

 

प्रयागराज: माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के आरोपियों लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की कोर्ट में पेश किया जाएगा। अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) टीम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अतीक-अशरफ की हत्या के इन तीनों आरोपियों को तलब करने की मांग की है।

 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) ने पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को पेश किया जाए। इस बीच मंगलवार देर शाम पुलिस अधिकारियों ने अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। तीनों आरोपी फिलहाल प्रतापगढ़ की जेल में बंद हैं।

 

 

इन तीनों आरोपियों को पहले नैनी जेल में बंद किया गया था लेकिन अतीक के गुर्गों के खौफ के चलते सोमवार को इन्हें प्रतापगढ़ जेल में ट्रांसफर कर दिया गया। आज इन तीनों को पेशी के लिए प्रतापगढ़ की जेल से कोर्ट लाया जाएगा। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की कड़े इंतजाम किए गए हैं। आरएएफ और पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *