Weather Updates: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने किया बेहाल, पारा 43 डिग्री पार,कई जिलों में लू जैसे हालात

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान सक्ती और तिल्दा में 43.6 डिग्री था। दोपहर की चिलचिलाती धूप अब चुभने लगी है। प्रदेश में चक्रवात का असर कम होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। रायपुर में आज सुबह से ही सामान्य से डेढ़ डिग्री तापमान बढ़ा हुआ है। अगले तीन दिन में 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है।

 

इसके अलावा जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, दुर्ग, राजनांदगांव,धमतरी, कांकेर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में सुबह से 1 से 2 डिग्री तक तापमान बढ़ा हुआ है। रायपुर में तापमान दोपहर तक दो डिग्री तक बढ़ सकता है, बाकी जिलों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू जैसे हालात बनने की लू

 

शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस सक्ती जिले में दर्ज किया गया। तिल्दा में भी यही रिकॉर्ड दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 42, कवर्धा में 41.5, पेंड्रा रोड में 40.4, दुर्ग में 41.6, जगदलपुर में 38 और अंबिकापुर में 38.9 डिग्री तापमान रहा।

 

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया, चक्रवाती तूफान ‘मोका’ म्यांमार और बांग्लादेश की तरफ बढ़ गया है। इसकी वजह से एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव प्रदेश में बढ़ गया है। वहां गर्म हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसलिए तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *