धोखाधड़ीकर कांग्रेस पार्षद सतीश बारी ने एक और जमीन का किया फर्जीवाड़ा, पीड़ित ने आईजी से लगाई गुहार

 

अंबिकापुर: सरगुजा में जमीन दलाल लगातार सक्रिय हैं।कांग्रेसी पार्षद सतीश बारी का कारनामा एक और आदिवासी परिवार के 11 डिसमिल जमीन का किया फर्जीवाड़ा पीड़ित परिवार ने आईजी के सामने लगाई गुहार पीड़ित परिवार ने बताया कि जो 1 एकड़ भूमि पर सतीश बारी ने प्लाटिंग कर फर्जी तरीके से बिक्री किया है मेन रोड से सटी हुई भूमि पीड़ित परिवार की है उसकी खाते की भूमि 11 डिसमिल को फर्जी तरीके से षडयंत्र पूर्वक अपने पार्टनर के नाम पर लिखवा लिया और उस ने जो 1 एकड़ के प्लॉट में जाने के लिए रास्ता का निर्माण किया है व खंभे लगवाए गए हैं पीड़ित परिवार ने बताया कि आदिवासी थाने में आवेदन दिए जाने के बाद भी इस पार्षद का राजनीतिक दबाव के कारण थाने मैं कोई भी सुनवाई नहीं की गई उसके पश्चात जनदर्शन में आवेदन लगाया गया जांचकर्ता तहसीलदार से पार्षद ने मिलीभगत कर उस मामले को भी दबा दिया।

पिड़ित पक्ष ने आईजी से मांग की है की इन सभी जमीन दलालों के ऊपर कार्रवाई करते हुए भूमि को वापस करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *