NH 43 पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खस्ताहाल सड़कों को लेकर 2 घंटो तक सड़क में किया चक्का जाम

 

 

अंबिकापुर: अंबिकापुर से पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खस्ताहाल सड़कों को लेकर 2 घंटो तक सड़क में चक्का जाम किया।

 

दरसअल अंबिकापुर से पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सड़क निर्माण कार्य 2016 में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति के 7 साल बाद भी सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है. जिसकी वजह से सड़क निर्माण कार्य आधे अधूरे होने की वजह से आए दिन दुर्घटना सहित धूल फाँकते हुए राहगीर नजर आते हैं. इसी को लेकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में चक्का जाम कर 31 जुलाई तक का अल्टीमेटम देकर जल्द सड़क निर्माण पूर्ण करने के लिए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को कहा गया है. जहाँ नेशनल हाईवे 43 सड़क के 2 घंटे चक्काजाम की स्थिति में बड़े वाहनों की लंबी कतारें भी देखने को मिली. बहरहाल बीते 7 सालों में 74 किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है. अब देखना होगा कि अधिकारियों और ठेकेदारों तालमेल के बीच कब तक सड़क का निर्माण पूरा किया जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *