अंबिकापुर। नगर के सबसे व्यस्ततम बिलासपुर चौक जहां भारी वाहनों कि 24 घंटे आवाजाही चलती रहती है ऐसे में सोमवार की रात 8:30 बजे एक बड़ी घटना होते होते चल गई। बाइक सवार एक युवक ट्रक के चक्के के नीचे आ गया। बड़ी बात यह है कि उसकी जान बच गई। कुछ देर तक भारी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। पुलिस और यातायात कर्मी सहित स्थानीय लोगों ने उसे ट्रक के नीचे से बाहर निकाला।

गौरतलब है कि बिलासपुर चौक पर सड़क किनारे सब्जी बाजार भी लगाया जाता है। यहां शाम के समय काफी खरीददारों की भीड़ लगती है। इसी भीड़ के कारण अक्सर जाम के हालात और दुर्घटनाएं भी होती है। कई बार यह कार्रवाई की गई ,परंतु स्थिति आज भी जस के तस है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *