अंबिकापुर :- भाजपा के विधानसभा अंबिकापुर लुण्ड्रा और सीतापुर के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल प्रबोध मिंज और रामकुमार टोप्पो ने आज बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के आखिरी दिन खरसिया रोड बसंत पेट्रोल पंप के सामने से तीनों भाजपा प्रत्याशियों की संयुक्त नामांकन रैली निकाली गई, जो अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक, संगम चौक से देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक पहुंची।

गाजे बाजे के साथ निकली भव्य नामांकन रैली का पटाखों तथा फूल मालाओं के साथ आम जनता ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा के तीनों विधानसभा प्रत्याशियों ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए यह कहा कि हमें जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है, और ये जताता है कि सरगुजा में इस बार परिवर्तन होगा और सरगुजा के तीनों सीट पर कमल खिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *