अंबिकापुर: विधानसभा सीतापुर के विधानसभा स्तरीय flying squad ने सुवारपारा के कांग्रेसी नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय सिंह के घर से लगभग साठ हजार का वोटरों को प्रलोभन देने के लिए बांटे जाने के लिए लाए गए सामाग्री को पकड़ा गया है।



कांग्रेसी विधायक अमरजीत भगत के चुनाव चिन्ह से युक्त सामग्री को संजय सिंह के घर से पकड़ा है। दल क्रमांक 6 के प्रभारी नायब तहसीलदार तुषार मानिक, और दल क्रमांक 5 के प्रभारी राम सेवक पैंकरा नायब तहसीलदार ने बताया कि सी विजिल एप से प्राप्त शिकायत के निराकरण के लिए पंहुचे थे जहां 120 नग साड़ी, 3 गंज,स्पोर्ट्स शु, टी शर्ट्स पकड़ा।जिसकी अनुमानित लागत साठ हजार रुपये है।
सभी सामग्री को थाना बतौली में शुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *