अंबिकापुर/उदयपुर :विकासखंड उदयपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम झिरमिट्टी के वियन्नी इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूल द्वारा मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे करीब मतदाता जागरूकता रैली निकाला गया।कलेक्टर सरगुजा के प्रयास से लगातार विकासखंड उदयपुर में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विद्यालय एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस अभियान में शामिल हो रहे हैंशत प्रतिशत मतदान हो सके एक भी व्यक्ति मतदान से छूट न सके ऐसी प्रयास की जा रही है ।


इसी कड़ी में उक्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक द्वारा विद्यालय से झीरमिटी पूरे मोहल्ले में ग्राम भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। उक्त विद्यालय द्वारा यह दूसरा है जब विधानसभा निर्वाचन से पूर्व रैली निकालकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। उक्त आयोजन में विद्यालय के नेल्सन कुजूर प्राचार्य, प्रधानपाठक एलियस बेक, शिक्षक प्रफुल्ल टेटे, शुभम तिवारी, अनुज तिग्गा, मिस वर्षिता यादव सहित काफी संख्या में छात्र छात्रा सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *