सरगुजा :-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जनजागरूकता अभियान के तहत सरगुजा पुलिस द्वारा आज दिनांक कों रक्षित केंद्र से महिला पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, स्कूटी रैली के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की दिशा मे सरगुजा पुलिस द्वारा किये गए प्रयासों की जानकारी दी गई, स्कूटी रैली रक्षित केंद्र से निकलकर स्कूल रोड होते हुए महामाया चौक पहुंची, उसके बाद स्कूटी रैली महामाया चौक से आगे बढ़कर संगम चौक होते हुए घड़ी चौक यातायात कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

स्कूटी रैली के माध्यम से नवयुवक/नवयुवतियों कों हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलने की समझाईस दी गई, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित स्कूटी रैली का प्रतिनिधित्व रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत ने किया, एवं सरगुजा पुलिस के महिला अधिकारियो/कर्मचारियों कों शुभकामनायें देकर बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *