महिला का अपहरण कर कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है ..वही तीन मोबाइल और एक कार को भी पुलिस ने जप्त किया है पुलिस ने बताया की घटना अम्बिकापुर के गांधीनगर थाना इलाके के ग्राम अजिरमा का है दरअसल 15 जनवरी को महिला हॉस्टल से बहन के घर जाने के लिए निकली थी तभी आरोपियों द्वारा कार से महिला का अपहरण कर लिया ..महिला को अपहरण कर गोवा ले गए जहाँ आरोपियों ने गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार चार आरोपियों में दो आरोपी शुभम और अंशु पीड़ित महिला के रिश्तेदार है .. घटना के दिन दिनों रिस्तेदार ने पीड़ित महिला को बहन के घर छोड़ने का झांसा दिया और कार में बैठाए कार में दोनों रिस्तेदार के अलावा दो सख्श पुष्पराज और संजय भी कार में मौजूद थे कार में बैठते ही ज़बरन पीड़ित महिला को गोवा ले गए जहाँ करीब एक सप्ताह तक चारों आरोपियों ने महिला के साथ गैंग रेप करते रहे जिसके बाद बहन के घर छोड़ आरोपी फरार हो गए .. घटना के बाद से महिला डरी हुई थी परिजनों को बताने के बाद पीड़ित महिला ने गांधीनगर थाने में चारो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई वही पुलिस ने तीन आरोपी को एमसीबी जिला के मनेन्द्रगढ़ और सूरजपुर जिला के कुम्दा से गिरफ्तार किया है सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *