सरगुजा जिले की राजस्व ,खनिज और पुलिस की टीम ने रेत तस्करों पर शिकंजा कसा है सयुक्त कार्यवाही करते हुए करीब 250 ट्रैक्टर ट्रॉली रेत को जप्त किया है दरअसल सरगुजा जिला के सीतापुर ब्लॉक में लगातार मांड नदी से रेत तस्करों द्वारा रेत का उत्खनन की शिकायत प्रशासन को मिल रही थी

जिसके बाद सयुक्त कार्यवाही करते हुए राजस्व ,खनिज और पुलिस की टीम सीतापुर ब्लॉक के ग्राम प्रतापगढ़ ,देउर पारा पहुची और भारी मात्रा में रेत माफिया रेत का भंडारण कर रखे रेत को जप्त किया है ..बता दे कि रेत माफिया लंबे समय से मांड नदी से रेत की तस्करी कर रहे है

प्रशासन जप्त रेत पर जुर्माना और रेत माफियाओ पर FIR की कार्यवाही करने की तैयारी में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *