धमतरी जिले की अलग-अलग क्षेत्र में लगातार मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो रही थी…मंदिर में रखें दान पेटी मंदिर का घंटा,लोटा,कलश व अन्य सामान की चोरी करने वाले पांच आरोपियों को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है… अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया की जिले के ग्राम मुजगन, पोटीयाडीही,कलारतराई,परसतराई,मे स्थित मंदिरों में चोरों ने मंदिर के समान को चोरी की थी… लगातार पकड़े गए सभी आरोपी मोटरसाइकिल में घूम-घूम कर मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे

 

पकड़े गए आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल एवं मंदिर से चोरी किए गए सामान के साथ ही नगदी रकम भी जप्त किए गए हैं पकड़े गए आरोपियों के नाम रूपेश रात्रे सेहराडाबरी धमतरी, प्रीतम सोनी बनियापारा, सुनील साहू सेहराडाबरी, तुरेंद्र बघेल सेहराडाबरी, गजराज नेताम सेहराडाबरी धमतरी निवासी बताए जा रहे हैं… पकड़े गए पांच आरोपियों के खिलाफ थाना अर्जुनी के अपराध क्रमांक 456,457,454,380,34 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया.. और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *