लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित रजपुरीकला में सड़क में खड़े ब्रेकडाउन ट्रक के पीछे बाइक सवार जा टकराए जिसमें दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक ग्रामीण की उपचार के दौरान लखनपुर अस्पताल में मौत हुई घटना के बाद से परिवार मातम पसर गया। मिली जानकारी के मुताबिक पवन पिता सुदन दास 40 वर्ष लाल दास पिता मोती दास 45 वर्ष निवासि बेलदगी घुरसाय पिता राजभगत कवर ग्राम कोसंगा निवासि बाइक में सवार होकर अंबिकापुर से अपने गृह ग्राम आने के दौरान रजपुरीकला सड़क पर खड़े बेतरतीब ब्रेकडाउन ट्रक क्रमांक सीजी 07 CN 6659 के पीछे जा टकराए घटना स्थल पर ही सिर में गम्भीर चोट लगने पर पवन और लाल दास दोनो भाई की मौके पर मौत हो गई तो वहीं घुरसाय पीता रामभगत गंभीर रूप से घायल हो गया सुचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज प्रजापति दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल भेजवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतको के परिजन लखनपुर अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लखनपुर पुलिस की सक्रिय भूमिका रही। शव को लखनपुर अस्पताल के मरचुरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *