बालोद जिले के पाकुरभाट के पास ग्राम पंचायत मटिया बी के सरपंच और साइकिल सवार आपस में भिड़ गए जिसमें सरपंच रोशन उयीके गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल सरपंच रोशन उयीके को प्राथमिक उपचार के बाद राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया

वही मामले की जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल सरपंच व साइकिल सवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली वहीं गंभीर रूप से घायल सरपंच कॉल पर को रेफर किए जाने की जानकारी के बाद सांसद भोजराज नाग ने राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज में भी समुचित इलाज के लिए चर्चा किए तथा बालोद के छाया विधायक राकेश यादव को पूरे मामले में नजर बनाए रखने तथा घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *