सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी राकेश कुमार सिंह द्वारा दिनांक 13/06/24 कों थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 13/06/24 कों अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कि नियत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लुन्ड्रा के सामने लगे सेंट्रल बैंक के एटीएम मशीन कों तोड़फोड़ किया गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 161/24 धारा 457, 380, 511, 427, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर छतिग्रस्त एटीएम मशीन व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता तलाश किया गया जो पता तलाश दौरान घटनास्थल के आस पास का सीसीटीव्ही फुटेज अवलोकन कर मामले के संदेहियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो मामले मे विधि से शामिक 01 विधि से संघर्षरत बालक समेत आरोपी महेश्वर उर्फ लकडू उम्र 19 वर्ष साकिन ससौली थाना लुन्ड्रा का होना बताया घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर एटीएम मशीन से रूपये चोरी करने के नियत से रात्री में तोड़फोड़ करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त लोहे का गईता जप्त किया गया है, विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर विधि से संघर्षरत बालक कों बाल संप्रेक्षण गृह एवं अन्य आरोपी कों केंद्रीय जेल अम्बिकापुर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामकरण राजवाड़े, आरक्षक निरंजन बड़ा, वीरेंद्र खलखो, बालकेश्वर पैकरा, कपील देव टोप्पो, जगेश्वर तिर्की शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *