लखनपुर:-लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज मामला सामने आया है जहा मंदबुद्धि युवक की गला रेत पेट फाड़ निर्मम हत्या कर दी गई है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सुचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। कुंवरपुर 95 पुलिया से 200 मीटर की दूरी पर नहर किनारे सड़क में दीन दहाड़े हत्यारे ने बेरहमी से मंदबुद्धि युवक का गला रेत पेट फाड़ अतडीया बाहर निकाल हत्या कर दी । उस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक युवक का नाम मुकेश यादव पीता स्व संकर यादव उम्र लगभग 30 वर्ष वॉर्ड, क्रामक 03 नगर पंचायत लखनपुर निवासी बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि एक अज्ञात युवक के द्वारा मुकेश यादव को अपने साथ घूमने के नाम से घर से ले गया था असका का जताई जा रही है कि इस युवक के द्वारा चाकू से वार करके मृतक को मौत के घाट उतार दिया जहां पुलिस के द्वारा संदेही युवक को थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है संदेह युवक के द्वारा क्यों मर्डर किया गया इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन संदेही युवक को बताया जा रहा है कि उसे कुछ दिन पूर्व ही नशा मुक्ति केंद्र से लाया गया था जहां से उसका दिमागी हालत ठीक नहीं था वह नशे का आदी था पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचे मृतक कै लाश को सव मे लोड करा कर लाया गया जहां मृतक का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सोपा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *