सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों यातायात पुलिस द्वारा शहर मे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग अभियान के दौरान मौक़े पे वाहन चालकों द्वारा वाहनों के सम्बन्ध मे दस्तावेज प्रस्तुत नही करने वाले वाहन चालकों, मोबाइल फ़ोन का उपयोग कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दोपहिया वाहन मे तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों, दोपहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 99 वाहन चालको से 56900/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

कार्यवाही के दौरान मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नही करने वाले 22 वाहन चालकों से 6600/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग कर बात करने वाले कुल 14 वाहन चालकों से 4200/- रुपये सामान शुल्क वसूल किया गया, दोपहिया वाहन मे तीन सवारी चलने के मामलो मे कुल 04 वाहन चालकों से 2000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, वाहन चालकों द्वारा खतरनाक तरीके से वाहन चलना पाये जाने पर कुल 03 वाहन चालकों से 6000/- रुपये सामान शुल्क वसूल किया गया, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले कुल 02 वाहन चालकों से 1000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया एवं अन्य यातयात नियमो की अवहेलना करने वाले 09 वाहन चालकों से कुल 15600/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आमनागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *