लुंडा विकाखण्ड के माध्यमिक शाला लालमाटी में आज विकाखण्ड शिक्षा अकिधकारी संकुल समन्वयक और शाला के शिक्षको की मौजूदगी में शाला प्रवेष उत्सव आज बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें स्कूल प्रबंधन के द्वारा सभी नव प्रवेशी छात्र- छात्राओं को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर कक्षा में प्रवेश दिलाया गया।

शाला प्रवेश उत्सव में उपस्थित विकाखण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने उदबोधन में छात्र-छात्राओ को शिक्षा के प्रति जारूक किया और बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने और मन लगारक पढ़ाई करने और भविष्य में अपने पैरो पर खड़ा होकर समाज में नाम रौशन करने की बात कही और उनके दिलो में अपने उदबोधन से शिक्षा की अलख जगाई।
शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथी के तौर पर विकास खण्ड षिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता, संकुल समन्वयक मोहम्मद आरिफ, प्रधान पाठिका श्रीमती उषा सोनी, श्रीमती अनीता सिंह, पूजा यादव, अमीत चटर्जी के साथ-साथ बडी संख्या में नव प्रवेषी छात्र-छात्रा और उनके पालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *