AMBIKAPUR NEWS

शहर में मारपीट का वीडियो लगातार वायरल हो रहें है, जहाँ एक वीडियो में बच्ची के साथ मारपीट करते महिला और दूसरे वीडियो में चोरी के आरोप में एक युवक को ट्रक में बांधकर मारपीट करते लोग नजर आ रहें है,दोनों ही मामलो में सरगुजा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है, और मामले की विवेचना में जुट गई है, हालाकी दोनों ही मामलो में अभीतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है

AMBIKAPUR NEWS
AMBIKAPUR NEWS

दरअसल अंबिकापुर शहर में दो दिनों में दो वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, पहले वीडियो अंबिकापुर की मणिपुर थाना क्षेत्र का है एक व्यक्ति के साथ एक बच्ची को पिटाई करते नजर आ रही है,तो वही दूसरा वीडियो गांधीनगर थाना क्षेत्र का है जिसमे चोरी के शक में एक युवक को ट्रक में बांध कर उसकी पिटाई करते लोग नजर आ रहें है, सोशल मीडिया में वायरल हुए दोनों वीडियो के आधार पर सरगुजा पुलिस में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है, मगर दोनों ही मामलो में पिटाई करने वालो की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है, शोशल मिडिया में वीडियो सामने आने के बाद पिटाई करने वाले सभी आरोपित फरार बताए जा रहें है, जिन्हे गिरफ्तार करने पुलिस द्वारा लगातार उनकी पतासाजी की जा रही है

ALSO READ THIS :- AMBIKAPUR NEWS: खराब सीसीटीवी कैमरों के चलते बढ़ी मुश्किलें, अपराध रोकने के लिए मरम्मत की कवायद शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *