लखनपुर थाना क्षेत्र में इन दोनों खलिहान में रखे धान खरही में आग लगने का मामला लगातार सामने आ रहा है।बीती रात भी लखनपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम अरगोती में किसान कृष्णा प्रसाद साहू के खलिहान में रखें धान खरही ने आग लग गई। देखते ही देखते 20 क्विंटल धान ,4 ट्रैक्टर पैरा और 2पेड़ जलकर खाक हो गया सूचना पर डायल 112 की की टीम मौके पर पहुंची हुई थी। किसान ने स्थानीय लोगों की मदद से बोर से पाइप जोड़कर किसी तरह आग काबू पाया और खलिहान से 3 खरही धान को हटाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक किसान कृष्ण प्रसाद साहू पिता ईश्वर साहू ग्राम अरगोति निवासी अपने खेत से धान की कटाई कर मिसाइल हेतु धान को 4 अलग अलग खरही बना कर रखा था तथा कुछ धान की मिसाइ भी कर लिया था। बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे खलिहान में धान खरही में अज्ञात कारणों से आग लग गई देखते ही देखते आग की चपेट में 20 क्विंटल धान,4ट्रैक्टर पैरा दो पेड़ चपेट में आ गए और जलकर राख हो गया। जिसे किसान को हजारों रुपए की छती हुई है। किसान पुत्र अजय साहू ने शंका जाहिर करते हुए बताया कि द्वेषपूर्ण भावना से अज्ञात लोगों द्वारा धान खरही में आग लगाई है। फिलहाल 21 नवंबर दिन गुरुवार की सुबह लगभग 11:30 बजे पुलिस पुलिस चौकी पहुंचे घटना के संबंध में जानकारी दी गई।दोषियों पर कार्रवाई करते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *