लखनपुर नगर पंचायत में विधायक राजेश अग्रवाल ने पीएम स्वनिधि योजना का किया शुभारंभ हितग्राही को ₹50000 का चेक वितरण

प्रधानमंत्री स्वनिधि पखवाड़ा 18 नवंबर से 2 दिसंबर 2024 तक चलाया जा रहा है इसी क्रम में 21 नवंबर दिन गुरुवार को लखनपुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजेश अग्रवाल के हाथों हितग्राही अनसार हुसैन को ₹50000 चेक का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत शहर के रेहड़ी पटरी वाले व्यवसाय हेतु बिना ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वनिधि योजना अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रेडी पटरी और जरूरतमंदों को स्व निधि योजना अंतर्गत फॉर्म भराया गया।इस दौरान नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल,मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी , पीएम स्वनिधि अधिकारी निशा मैडम जितेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *