मां और मासूम बच्ची

बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के पुटसू गांव में आज एक गहरे बांध में डूबने से एक मासूम बच्ची और उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद पूरी तरह से गांव में पूरी तरह से मातम पसर गया घटना उस वक्त हुई जब मासूम बच्ची गोबर फेंकने के बाद हाथ धोने के लिए गई जहां उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी जिसे बचाने के लिए मन भी पानी में छलांग लगा दी जहां दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

जिले के पस्ता थाना इलाके में आने वाले पुटसू गांव में आज एक दुखद घटना सुनने को मिला दरअसल एक मासूम बच्ची गोबर फेंकने के बाद घर के नजदीकी बांध पर हाथ धोने के लिए पहुंची जहां हाथ धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया मासूम बच्ची गहरी बांध जा गिरी मासूम को पानी में डूबता देख उसकी मां तत्काल दौड़ी और गहरी पानी में अपने मासूम बच्ची को बचाने के लिए छलांग लगा दी, गहरे बांध में पानी अधिक होने की वजह से दोनों बांध से बाहर नहीं निकल सके और वहीं जलमग्न हो गए, वहीं कुछ देर बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी नजदीकी थाने में पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मासूम बच्ची और मृतक महिला को रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए दोनों शव को उनके परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *