सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के अंतर्गत बिहारपुर चाँदनी क्षेत्र ने हाथियों का कहर जारी है बीती रात बहरादेव नामक हाथी दो गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए रात भर तांडव करते रहा है जिले के वनाचंल के 2 गांव बसनारा और मोहरसोप में बीती रात हाथी घुस कर रात भर तांडव मचाते रहे ।

ग्रामीण कड़कड़ाती ठंड में जान बचाने घर छोड़ कर दूसरे गांव चले गए है।लेकिन हाथी ने ग्रामीणों के खेत बड़ी में लगे गन्ना, अरहर, सरसो, गेंहू की फसल को खा कर बर्बाद कर दिया है।रात भर ग्रामीण हाथी की हरकतों पर नजर बनाए हुए थे।सुबह होते ही हाथी समीप के जंगल रवाना हो गया।फिलहाल ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *