सूरजपुर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इफ्फत आरा के निर्देशानुसार एसडीएम उत्तम रजक, एसडीओपी श्री प्रकाश सोनी, तहसीलदार करमचन्द जाटवर, उमेश कुशवाहा, थाना प्रभारी रुपेश कुंटल की उपस्थिति में सुरक्षा के चाक चौबंद के साथ नगर पंचायत प्रेमनगर उपचुनाव वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद पद के लिए शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी भरत लीलावती उईके 121 वोट प्राप्त की। उन्हे विजयी घोषित करते हुए निर्वाचित प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। भाजपा प्रत्याशी सरिता कुसरो को 92 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी राजेश परमिला जगते को 10 वोट प्राप्त हुआ। 4 वोट निरस्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *