अंबिकापुर: अंबिकापुर के कार्यपालिका यांत्रिक कार्यालय नमनाकला में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की। अस्सिटेंट इंजीनियर सचिन भगत को 25 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अस्सिटेंट इंजीनियर लखनपुर डिवीजन में पदस्थ हैं और उन्होंने पीड़ित से फ्लाई ऐश प्लांट के कनेक्शन देने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित की शिकायत के बाद, संभागीय एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस छापेमारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई को लेकर अब अधिक सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *