नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सबसे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें होंगी जिसमें वित्त मंत्री आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। 1 फरवरी यानी कि शनिवार को वित्त मंत्री मोदी 3.0 सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। संसद का ये बजट सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र में सरकार कई अहम बिल पेश कर सकती है जिनमें वक्फ संशोधन बिल भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *