अंबिकापुर। कांग्रेस पार्टी ने बागी प्रत्याशियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे तीन कांग्रेस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अशोक जायसवाल, अब्दुल रशीद और फिरोज को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के बावजूद पार्षद पद का चुनाव लड़ने के कारण की गई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि निष्कासित नेताओं का अगला कदम क्या होगा और यह फैसला चुनाव परिणामों को कितना प्रभावित करेगा।
