अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने एनजीओ के माध्यम से नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लोगों से 70 लाख रुपए ठगी करने के मामले में पंचायत सचिव सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल अंबिकापुर शहर के दर्रीपारा में संचालित सपोर्ट इंडिया डेवलपमेंट एनजीओ का संचालन किया जा रहा था। इस एनजीओ में मुख्य रूप से काम करने वाले डिगम्बर राम भगत जो कि पंचायत सचिव है। इनके द्वारा एनजीओ में जुड़ने के लिए 875 फीस ली जाती थी। जिसके बाद लोगों से एनजीओ के माध्यम से ब्लॉक प्रभारी पद खाली होने की जानकारी दी जाती थी। और इसकी सैलरी 75000 से ₹100000 बताया गया था। इसी लालच की वजह से इस एनजीओ में सरगुजा संभाग के 700 से अधिक लोगों से जुड़ते चले गए। और नौकरी लगने के नाम पर 1,55,000 की राशि भी जमा करवाई गई। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगने से परेशान लोगों ने इसकी शिकायत मणिपुर थाने में दर्ज कराया। इधर सरगुजा पुलिस ने पूरे मामले की संघन से जांच करते हुए पाया गया कि फर्जी एनजीओ के नाम पर ऑफिस का संचालन कर 25 लोगों से 70 लाख रुपए की ठगी की गई है। इसके बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के पास से 10,000 नगद, दो मोबाइल सहित अकाउंट फ्रिज कर दिया गया है। जिससे कि लोगों के पैसे वापस किए जा सके। इस पूरे मामले में हैरानी की बात यह रही की शासकीय नौकरी यानी ग्राम पंचायत में सचिव के पद काम करने वाले के द्वारा इस तरीके की ठगी सरगुजा संभाग के सैकड़ो लोगों से की गई है। वही सरगुजा पुलिस ने कहा कि जैसे-जैसे आवेदन आएंगे उसके आधार पर पीड़ित और रकम की संख्या बढ़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *