अंबिकापुर: सरगुजा जिले गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा के पास बनारस रोड पर रविवार दोपहर  दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांधीनगर पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद  मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम कसकेला निवासी करण यादव (20 वर्ष) अपनी भाभी रिया यादव (21 वर्ष) को इलाज के लिए पल्सर बाइक से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ला रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।दूसरी बाइक पर ओडिशा के संबलपुर जिले का निवासी देव मंडल (16 वर्ष), पिता कार्तिक मंडल सवार था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देव मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवर-भाभी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *