अम्बिकापुर: कलेक्टर  विलास भोसकर के निर्देश पर विकासखण्ड लुण्ड्रा के ग्राम उदारी में मेसर्स नवाज जनरल स्टोर संस्थान में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उर्वरक दुकान में कई कमियां एवं अनियमितताएं पायीं गईं। इस दौरान विभिन्न उर्वरकों के नमूने लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। अनियमितताओं हेतु संबंधित प्रोपराइटर शाहिद हुसैन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके संस्थान पर वर्तमान में विक्रय प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही की गई।

जांच में उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान, नायब तहसीलदार  मोइनुद्दीन खान,अनुविभागीय कृषि अधिकारी  अमब्रोस टोप्पो, सहायक संचालक कृषि अभिषेक झा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  बिबियाना बेक एवं सी.आर. पैंकरा, कृषि विकास अधिकारी  जे. आलम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *