अम्बिकापुर में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है,अम्बिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्ती पारा स्थित दीवान तालाब में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई ..स्थानीय लोगों ने नवजात शिशु के शव को तालाब में देख पुलिस को सूचना दी वही सूचना मिलने पर पहुची पुलिस जांच शुरू कर दी है ,बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा 6 माह के नवजात शिशु को थैला में भर तालाब में फेंक दिया है.शव को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुँची है.जांच कर रही है फिलहाल नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करने की बात कह रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *