अंबिकापुर: अंबिकापुर के मेधावी छात्र शुभम अग्रवाल एसएससी सीजीएम परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर  अंबिकापुर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ और भारत का नाम रोशन किया है संघ लोक सेवा आयोग (SSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) के हाल ही में घोषित परिणामों में अम्बिकापुर के शुभम अग्रवाल ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ से कोई उम्मीदवार SSC CGL में टॉप रैंक हासिल करने में सफल रहे है। शुभम अब विदेश मंत्रालय में अपनी सेवाएँ देंगे।

अंबिकापुर की महापौर  मंजूषा भगत ने शुभम अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ-साथ पूरे परिवार को बधाई दिया गया वही मंजूषा भगत ने कहा कि छात्रों को कभी भी धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए निरंतर प्रयास करते रहने पर सफलता एक न एक दिन उनके कदमों पर खुद पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *