झारखंड – झारखंड धनबाद जिले के एक क्लीनिक में शुक्रवार देर रात आग लग गयी। आग की चपेट में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीज आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में अबतक अस्पताल के डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा समेत 6 मरीजों की मौत की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद के हाजरा क्लिनिक में रात करीबन दो बजे आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल गाड़ियों को आग बुझाने और रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्क सामना करना पड़ा। आग लगने के कई घंटो बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में बताया कि शुक्रवार देर रात क्लीनिक से धुआं उठने लगा फिर एकाएक आग लपटों में पूरा अस्पताल आ गया। जिसके बाद अस्पताल में सो रहे डॉक्टर हाजरा पति-पत्नी घर से निकल भी नहीं सके। दम घुटने से दोनों की कमरे में ही मौत हो गयी। क्लीनिक में 25 मरीज भर्ती थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने आनन-फानन में अन्य मरीजों को दूसरे बिल्डिंग में सिफ्ट किया। रेसक्यू कर रहें डॉक्टर हाजरे के भांजे की भी मौत हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *